Headline
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग

करोड़ों की टैक्स चोरी का फरार आरोपी  गिरफ्तार

करोड़ों की टैक्स चोरी  का  फरार आरोपी  गिरफ्तार

करोड़ों की जीएसटी चोरी करने के कारण पिछले कई महीने से विभाग के अधिकारियों के साथ खेल रहा था आंख मिचोली

घर की तलाशी में मिले थे विभिन्न फर्मों के बिल, ई- वे बिल, बैक पासबुक, चैक बुक, व एटीएम कार्ड, मोहरें, काॅटा पर्चियाॅ, मोबाईल फोन कुछ फर्मों के बोर्ड और अभिलेख भी हुए थे बरामद

देहरादून। राज्य कर विभाग उत्तराखंड की विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर की टीम ने  भारी मात्रा में टैक्स चोरी के करने के कारण  कई माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले  के अनुसार आयुक्त राज्य कर, उत्तराखण्ड डा अहमद इकबाल के निर्देशन में  04 मार्च 2023 को राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर के अधिकारियों ने जसपुर के लकड़ी करोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रासपोटर्स, अधिवक्ताओं व चार्टड एकाउन्टेन्ट के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की  थी। जिसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड जीएसटी की चोरी पकड़ी गयी थी। जिसमें शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार पाया गया, जिस कारण जिला प्रशासन के सहयोग से घर को सील कर दिया गया था, जो कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही 15 मई  को खोला गया। तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई- वे बिल, बैक पासबुक, चैक बुक, व एटीएम कार्ड, मोहरें, काॅटा पर्चियाॅ, मोबाईल फोन आदि अभिलेख प्राप्त हुए तथा कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाये गये ।इन समस्त चीजों को कार्यवाही के दौरान सील किया गया। इसके अलावा  अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्यों मोबाईल फोन, लैपटाॅप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क्क, पैन डाईव, सीसी टीवी डाटा बरामद किया गया। जिसके 05 माह तक विस्तृत एनालिसीस के बाद  विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर द्वारा भारी मात्रा में टैक्स चोरी के करने के कारण रविवार को विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर खुफिया सूचना एकत्र की  तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा  काशीपुर एवं उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा रूद्रपुर विशेष प्रयास किये गये।

इस प्रकरण में संलिप्त विभिन्न अन्य व्यापारियों जिनके द्वारा भारी मात्रा में करापवंचन किया गया है ,उनके विरूद्ध यथाशीध्र कठोर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारियां की जायेगीं। विशेष अनुसंधान शाखा इकाई रूद्रपुर जीएसटी चोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आयुक्त राज्य कर, उत्तराखण्ड डा अहमद इकबाल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top