Headline
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

बिहार विधानसभा में विश्वासमत से पहले सीबीआई की छापेमारी से सियासी गलियारे में हड़कंप

[ad_1]

पटना। बिहार विधानसभा में आज यानि बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नई सरकार को विश्ववासमत साबित करना है, लेकिन उससे पहले ही सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। सत्ताधारी के एमएलसी सह कोषाध्यक्ष और बिस्कोमान चेयरमैन सुनील सिंह के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन इससे भी बड़ी खबर आगे है और वो ये कि सीबीआई के शिकंजे में आरजेडी के ही राज्यसभा सांसद अशफाक करीम भी आते दिख रहे हैं। क्योंकि सुनील सिंह के साथ पटना में अशफाक करीम के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापा मारा है।

मुझे फंसाया जा रहा- सुनील सिंह
सीबीआई की इस बड़ी छापेमारी के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। इधर आरजेडी एमएलसी और बिस्कोमान चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। सुनील सिंह ने मीडिया से कहा कि श्आज का ही दिन छापेमारी के लिए क्यों चुना गया है? मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर ये सब हो रहा है।

आरजेडी सांसद अशफाक करीम के ठिकाने पर भी रेड
वहीं आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के ठिकानों पर भी सीबीआई ने बुधवार की सुबह-सुबह ही रेड मारी। इस छापेमारी के दौरान पटना में सुनील सिंह और अशफाक करीम के ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की कई टीमें इस छापेमारी में लगी हैं और कुछ टीमों को बैकअप में भी रखा गया है। वहीं ईडी की टीम भी छापेमारी कर रही है।

मधुबनी में आरजेडी सांसद के घर ईडी की रेड
यही नहीं, आरजेडी के एक और कद्दावर नेता पर ईडी ने बुधवार को ही शिकंजा कस दिया। लालू यादव की पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के आवास पर ईडी ने सुबह-सुबह दबिश दी। ये छापा उनके मधुबनी आवास पर मारा गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अफसरों के साथ जवानों की एक टीम भी ईडी की मदद के लिए वहां मौजूद थी।

सीबीआई की इस छापेमारी के बाद जबरदस्त सियासी हड़कंप मच गया है। इसी बीच त्श्रक् को समर्थन दे रहे निर्दलीय एमएलसी समेत कई नेता सुनील सिंह के आवास के बाहर पहुंच गए। आरजेडी नेताओं का आरोप है कि उन्हें पहले ही शक था कि सीबीआई और ईडी ऐसा कर सकती है, क्योंकि आज ही नीतीश-तेजस्वी सरकार का फ्लोर टेस्ट भी है। सत्ता पक्ष का आरोप है कि सदन में नेताओं को पहुंचने से रोकने के लिए ये छापेमारी की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top