Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

भारत ने महिला विश्प कप मुकाबले में विंडीज को 155 रन से हराया

हैमिल्टन। स्मृति मंधाना (123) और हरमनप्रीत कौर (109) के शानदार शतकों और फिर गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2022 आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में 155 रन से हरा दिया। गत उप विजेता भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और अनुभवी बल्लेबाजों स्मृति और हरमनप्रीत के शानदार शतकों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज को 40.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया।

वेस्ट इंडीज को हालांकि अच्छी शुरुआत मिली। उसका पहला विकेट 100 के स्कोर पर गिरा, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और 62 रनों के अंदर पूरी विंडीज टीम को ढेर कर दिया और मुकाबला जीत लिया।
भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 9.3 ओवर में 22 रन पर सर्वाधिक तीन और मेघना सिंह ने छह ओवर में 27 रन पर दो विकेट लिए। इसके अलावा झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी में स्मृति और हरमनप्रीत ने शतक जड़े। स्मृति ने जहां 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 119 गेंदों पर 123 रन बनाए, वहीं हरमनप्रीत ने 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 107 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली।

स्मृति को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उधर वेस्ट इंडीज की टीम गेंदबाजी में ज्यादा कुछ न कर पाने के बाद गेंदबाजी में भी फीकी दिखी। बल्लेबाजी में केवल सलामी बल्लेबाजों डिएंड्रा डॉटिन और हेले मैथ्यूज का बल्ला चला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। डिएंड्रा ने 10 चौकों और एक छक्के के सहारे 46 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि हेले ने छह चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कोई योगदान नहीं दिया। गेंदबाजी में अनीसा मोहम्मद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top