Headline
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

बांग्लादेश ने आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

दिल्ली। बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत ली है। ये बांग्लादेश की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली और ऐतिहासिक जीत है। इस मैच में बांग्लादेश की तरफ से जीत के दो हीरो रहे पहले तस्कीन अहमद जिन्होंने 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को केवल 154 रन पर आल आउट कर दिया तो दूसरे कप्तान तमीम इकबाल जिन्होंने नाबाद 84 रन की पारी खेलकर 24वें ओवर में मैच बांग्लादेश के नाम कर दिया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। तमीम के अलावा लिटन दास ने 48 रन की पारी खेली।

इससे पहले इसी मैदान पर बांग्लादेश ने पहला वनडे मैच 38 रन से जीतकर सबकों चौंका दिया था। उस मैच में बांग्लादेश ने 314 रनों का स्कोर खड़ा किया था और दक्षिण अफ्रीका को 276 रन पर आलआउट कर दिया था। हालांकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदारी वापसी की थी और बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। इस मैच में बांग्लादेश केवल 194 रन ही बना पाई थी। लेकिन आखिरी और डिसाइडर मैच में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती है। बांग्लादेश की तरफ से इस सीरीज के हीरो रहे तस्कीन अहमद जो ‘प्लेयर आफ द सीरीज’ और आखिरी मैच में ‘मैन आफ द मैच’ बने।

वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर तस्कीन को शामिल करना चाहती थी लखनऊ
आइपीएल 2022 की नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स अपने तेज गेंदबाज मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर तस्कीन अहमद को टीम में शामिल करना चाहती थी लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आइपीएल खेलने के लिए मंजूरी नहीं दी और कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। तस्कीन ने बोर्ड के निर्णय को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top