Headline
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग- रेखा आर्या
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग- रेखा आर्या
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी
योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

आईपीएल शुरू होने से पहले ही झटका, स्टार प्लेयर नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा लेकिन इससे पहले ही कोलकाता टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसने कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं।
दरअसल, टीम के दो स्टार प्लेयर एरॉन फिंच और पैट कमिंस आईपीएल के शुरुआती 5 मैच नहीं खेल पाएंगे। इसका कारण है कि वह इस समय पाकिस्तान दौरे पर हैं। यहां से लौटने के बाद ही वह आईपीएल में खेल पाएंगे, तब तक 5 मैच हो चुके होंगे।

यह जानकारी कोलकाता टीम के मेंटर डेविड हसी ने दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सोचने वाली बात है। आप चाहते हैं कि आपके बेस्ट खिलाड़ी टीम में उपलब्ध रहें, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट भी जरूरी है। हर एक क्रिकेटर चाहता है कि वह अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेले और ऐसा करना भी चाहिए। मेरा मानना है कि कमिंस और फिंच शुरुआती 5 मैच से बाहर हो सकते हैं, लेकिन वह जब भी टीम से जुड़ेंगे पूरी तरह फिट और खेल के लिए तैयार रहेंगे। वह ड्रेसिंग रूप में आते ही और मैदान में उतरने के साथ ही जल्दी यहां के रंग में ढल जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा 5 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके बाद आईपीएल खेलने वाले प्लेयर भारत के लिए रवाना होंगे। यहां सभी को चरंटाइन रहना होगा, जबकि कोलकाता टीम का 5वां मैच 10 अप्रैल को खेला जाएगा। अब शुरुआती 5 मैच के लिए फिंच और कमिंस का रिप्लेसमेंट कौन होगा? यह बात कप्तान श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top