Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

दिल्ली के उपराज्यपाल पर आप विधायक ने लगाया 1400 करोड़ रूपये के घोटाला का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा में दावा किया कि नोटबंदी के दौरान खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख रहते हुए एलजी वीके सक्सेना ने कालेधन को सफेद किया। विधायक ने एलजी को भ्रष्ट कहते हुए उनके खिलाफ सीबीआई-ईडी की जांच और रेड की मांग की। इस दौरान सभी विधायकों ने हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर पहले सदन के अंदर और फिर बाहर प्रदर्शन किया। इस पर विनय सक्सेना चोर है, विनय सक्सेना को गिरफ्तार करो जैसे नारे लिखे हुए थे।

दुर्गेश पाठक ने सोमवार को कॉन्फिडेंश मोशन पर चर्चा के दौरान कहा, यह घोटाला राष्ट्रपति महात्मा गांधी और खादी के नाम पर हुआ। बड़े दुख और शर्म के साथ कह रहा हा कि यह किसी और ने नहीं बल्कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया जब वह खादी के चेयरमैन थे। तीन दिन पहले मेरे पास एक फाइल आई है, यह पढ़ने के बाद मैं दंग रह गया कि किस तरह नोटबंदी के दौरान जब सैकेड़ों लोगों की जान चली गई, हजारों लोग बेघर हो गए, लाखों लोगों की नौकरी चली गई, लोग अन्न के लिए तरस रहे थे तब हमारे एलजी साहब 1400 करोड़ के भ्रष्टाचार में लिप्त थे।श्श्

पाठक ने कहा, यह घोटाला बहुत शानदार तरीके से चल रहा था, किसी को पता भी नहीं लगता, लेकिन मैं इस सदन के माध्यम से उन दो कैशियर संजीव कुमार और प्रदीप यादव को धन्यवाद देता हूं, सलाम करता हूं जिन्होंने जान की बाजी लगा दी कि घोटाला सामने आना चाहिए। जांच के दौरान जो उन्होंने बयान दिया, वह पढ़ना चाहता हूं।

दुर्गेश पाठक ने एलजी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया लेकिन उसमें इनका (सेक्सेना) नाम नहीं लिखा गया। उन्होंने कहा, सीबीआई ने ना कोई रेड की ना कोई पूछताछ की। जिन लोगों ने इस घोटाले को एक्सपोज किया उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हमने महाभारत और रमायण की कहानी सुनी है, जिसमें कहा गया है कि सच्चाई कभी नहीं हारती। लेकिन इस मामले में लग रहा है कि सच्चाई हार रही है। दोनों कैशियर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। भाग रहे हैं कि कहीं हत्या ना हो जाए।

दुर्गेश ने कहा, मैं इस सदन के माध्यम से मांग करता हूं कि सीबीआई के एफआईआर में वीके सक्सेना का नाम डाला जाए। इनके खिलाफ छापेमारी होनी चाहिए, ईडी की रेड होनी चाहिए। मनी लॉन्ड्रिंग है। इनके खिलाफ जांच होनी चाहिए, जब तक जांच हो इन्हें अधिकार नहीं कि एलजी के पद पर रहें। एलजी साहब भ्रष्ट हैं। इनके खिलाफ जांच होनी चाहिए।श्श् आप विधायक के इतना कहते कि सभी विधायक हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर खड़े हो गए। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई और सभी विधायक हाथ में पोस्टर बैनकर लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने लगे। विधायक हमारा एलजी चोर है के नारे लगाते रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top