Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान

[ad_1]

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वहीं चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे।
इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दरअसल आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।

जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप नजर आ रहे थे। तब जडेजा ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी थी। तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 41 साल के हो चुके धोनी फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे या नहीं। यदि खेलेंगे तो क्या कप्तान होंगे या नहीं? ऐसा माना जा रहा था कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, ताकि धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके। मगर अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top