Headline
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोटद्वार में खोह नदी की सफाई और एसटीपी प्लांट हेतु केंद्र द्वारा 135 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोटद्वार।उत्तराखण्ड राज्य को नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगभग 135 करोड रूपए की लागत परियोजना को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 52 वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति को लेकर कोटद्वार विधायक एवम उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा की कोटद्वार को नमामि गंगे के माध्यम से एक सौ पैंतीस करोड़ रुपए दिए गए हैं. हमारी खो नदी में जो नाले गिरते हैं उनको टैप करने के लिए और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए उन्होंने कहा की वे आभार और धन्यवाद व्यक्त करना चाहती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आदरणीय गजेंद्र सिंह शेखावत जी का और साथ ही साथ मुख्यमंत्री जी का जिनके वजह से आज हमारे कोटद्वार को ये एक सौ पैंतीस करोड़ की सौगात मिली है.।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की कोटद्वार के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बहुत आवश्यक था और इसके लिए पिछले डेढ़ साल से वे दिल्ली में लगी हुई थी साथ ही उन्होंने बताया की वे केंद्रीय मंत्री को भी मिली और डीजी को भी दो तीन बार इस संबंध में मिली ओर अनगिनत चिट्ठियां लिखी। उन्होंने इस सौगात के लिए केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार का आभार एवम् धन्यवाद व्यक्त किया।

स्वीकृत परियोजना में उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार शहर में बहने वाली खोह नदी में गिरने वाले 09 नालों को टैप करने एवं 21 एम.एल.डी. सीवेज शोधन संयंत्र के निर्माण की स्वीकृति हेतु सहमति (लागत- लगभग 135 करोड़) प्रदान की गई है। खोह नदी कोटद्वार नगर से बहते हुये रामगंगा नदी में मिलती है, जो कि आगे चलकर गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। परियोजना के निर्माण से खोह एवं रामगंगा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में तो सुधार होगा ही साथ ही साथ गंगा नदी में दूषित जल का प्रवाह रूकेगा।

इतनी बड़ी सौगात मिलने पर कोटद्वार वासियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ साथ और केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top