Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, 41 दिनों से दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज

[ad_1]

दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव स्टेज पर तो अपनी शानदार कॉमेडी से सबको हंसाते ही थे इसके अलावा वह असल जिंदगी में भी बहुत जिंदादिल इंसान थे। राजू की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में कम ही लोगों को पता है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नकल ने राजू श्रीवास्तव में बोया मिमिक्री का बीज
राजू श्रीवास्तव के पिता हास्य कवि थे, इसलिए बचपन से ही उनमें कॉमेडी कूट-कूटकर भरी थी। राजू बचपन में अपने पिता को देखकर सोचते थे कि उनकी तरह ही स्टेज पर परफॉर्म करेंगे और बचपन से ही स्कूल में व अन्य जगहों पर अपने पिता की कविता की लाइनों को सुनाया करते थे। इसके अलावा उन्हें सबकी नकल करने का भी शौक था। जब रेडियो पर वह इंदिरा गांधी की आवाज सुनते तो उनकी नकल करते। इसलिए जब घर में कोई आता तो उनके पिता कहते ‘बेटा बताओ जरा इंदिरा जी कैस बोलती हैं’। यहीं से उनमें मिमिक्री की बीज अंकुरित हुआ। जिसके जरिए उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया।

राजू श्रीवास्तव के बच्चे भी हैं मनोरंजन जगत का हिस्सा
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा भी अपने पिता की तरह ही टैलेंटेड हैं।  वह पेशे से डायरेक्टर हैं और उन्होंने ‘फुल्लू’, ‘पलटन’, ‘द जॉब’, ‘पटाखा’ और ‘स्पीड डायल’ जैसी फिल्में की हैं। वहीं राजू श्रीवास्तव के बेटे एक सितार वादक हैं। वह अक्सर राजू के साथ उनके शोज में भी नजर आते थे।

गजोधर भैया के नाम की कहानी
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को गजोधर भैया के किरदार से खूब पहचान मिली। उन्होंने टीवी के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ में इसी किरदार के माध्यम से सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी थी और आगे बढ़ते चले गए। सबसे दिलचस्प बात यह है कि गजोधर भैया कोई काल्पनिक किरदार नहीं हैं, बल्कि गजोधर भैया वास्तविकता में थे। राजू का ननिहाल बेहटा सशान में था। वहां पर एक बुजुर्ग गजोधर रहते थे। वह रुक-रुक कर बोलते थे, उन्हीं का किरदार राजू ने अपनाया और उस किरदार को लोगों ने भी बहुत पसंद किया।

ये था राजू श्रीवास्तव का असली नाम
कानपुर की गलियों से निकलकर सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को लोग गजोधर भईया या फिर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम से ही जानते हैं, लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को यह पता है कि राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था।

50 रुपये से की थी करियर की शुरुआत
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में स्टेज शोज से लेकर फिल्मों तक में काम किया था। शुरुआती दिनों में राजू श्रीवास्तव को स्टेज शो के लिए 50 रुपये मिलते थे। वहीं, सफलता मिलने के बाद वह एक शो के ही 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करने लगे थे। कॉमेडियन राजू करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे, जिसे अब वह अपने परिवार के लिए छोड़ गए हैं।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top