Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देश के सबसे बड़े धनकुबेर बने गौतम अडानी, जानिए कितना है बैंक बैलेंस

[ad_1]

नयी दिल्ली । अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडानी 10,94,400 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे बड़े धनकुबेर बन गये हैं। पांच वर्षों में उनकी संपत्ति 15/4 गुना बढ़ी है।

अडाणी ने इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। आज जारी आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में देश के कुल 1103 अरबपति शामिल है जिनकी संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें 96 व्यक्ति पहली बार शामिल हुये है। बुधवार को जारी रिच लिस्ट 2022 के अनुसार अडाणी ने प्रतिदिन 1,600 करोड़ रुपये जोडक़र रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया। अंबानी की कुल संपत्ति 7,94,700 करोड़ रुपये के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अंबानी वर्ष 2021 में अडाणी की कुल संपत्ति से दो लाख करोड़ रुपये आगे थे लेकिन वर्ष 2022 में अडाणी उनसे तीन लाख करोड़ रुपये निकल गये।

रिपोर्ट के अनुसार साइरस पूनावाला अपनी संपत्ति में 41,700 करोड़ रुपये जोड़ते हुए 2,05,400 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाले शिव नडार 1,85,800 रुपये की कुल संपत्ति के साथ सूची में चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही वह दिल्ली के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। राधाकृष्ण दमानी को सूची में पांचवा स्थान मिला है उनकी कुल संपत्ति 1,75,100 करोड़ रुपये जबकि विनोद शांतिलाल अडाणी की कुल संपत्ति 1,69,000 करोड़ रुपये है जिससे वह छठे स्थान पर हैं।

हिंदुजा समूह के एसपी हिंदुजा 1,65,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर है। इसी तरह 1,51,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ एलएन मित्तल आठवें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार सन फार्मा के दिलीप संघवी 1,33,500 की कुल संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक 1,19,400 करोड़ रुपये के साथ 10वां स्थान बनाने में कामयाब रहे। ये दोनों नाम पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं। इस सूची में 12 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये से अघिक है।

इस सूची में 185 अरबपति हैं जिनकी संपत्ति 13.90 लाख करोड़ रुपये है। इस सूची भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों का संकलन है, जिनके पास 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है। आईआईएफएल वेल्थ के संयुक्त सीईओ अनिरुद्ध तपारिया ने कहा,’ देश में दिल्ली सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और रिच लिस्ट 2022 में 185 अरबपति राजधानी से होना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है। महिला धन सृजनकर्ताओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है और विशेष रूप से दिल्ली में 12 महिला उद्यमी हैं जिन्होंने इस बार अमीरों की सूची में अपना स्थान हासिल किया है।

हुरुन इंडिया के प्रबंधन निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि आईआईएफएल वेल्थ हुरुन दिल्ली रिच लिस्ट में प्रवेश करने वालों की संख्या दस साल में 25 से बढक़र 185 हो गई है। उन्होंने कहा,’ यूक्रेन युद्ध हो या मुद्रास्फीति दबाव के बावजूद देश के विकास की कहानी सभी बाधाओं के विपरीत जारी है क्योंकि 149 व्यक्तियों ने आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की 1,103 की अमीर सूची में प्रवेश किया, जिनके पास कुल मिलाकर 100 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।’
 
[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top