Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

धामी सरकार अब उत्तराखंड में होम स्टे और रिसार्ट में कार्य करने वाली महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए बनाने जा रही है सख्त नियमावली

देहरादून। अंकिता हत्याकांड से सबक लेते हुए सरकार अब उत्तराखंड में होम स्टे और रिसार्ट में कार्य करने वाली महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त नियमावली बनाने जा रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने यमकेश्वर ब्लाक के गंगा भोगपुर स्थित रिसार्ट में कार्य करने वाली अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट से इसका निर्णय होना चाहिए, ताकि अपराधियों को अहसास हो सके कि ऐसे जघन्य अपराध का क्या परिणाम होता है। कैबिनेट मंत्री के अनुसार पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी होम स्टे या रिसार्ट में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसी कड़ी में अधिकारियों को तत्काल सख्त नियमावली बनाकर इसे कार्यरूप में परिणत करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top