Headline
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर

15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम

अजय देवगन की 2015 में आई हिन्दी फिल्म दृश्यम दर्शकों को एक अलग सफर पर लेकर जाती है। यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी। अब तो दृश्यम 2 पर भी जोर-शोर से काम चल रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अजय की फिल्म दृश्यम 15 अप्रैल को चीन में रिलीज होने वाली है। इससे संबंधित फिल्म का एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। निशिकांत कामत ने दृश्यम का निर्देशन किया है।

बताया, यह माना जाता था कि ज्यादातर परिवार, शिक्षा, पालन-पोषण आदि विषयों पर भारतीय फिल्में चीन में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। आयुष्मान खुराना अभिनीत श्रीराम राघवन की अंधाधुन (2018) हिट हुई थी। इसने 46.6 मिलियन अमरीकी डालर यानी 325 करोड़ रुपये कमाए थे, जब इसे पड़ोसी देश में अप्रैल, 2019 में रिलीज किया गया। अंधाधुन भी दृश्यम की तरह एक थ्रिलर थी। इसलिए, उम्मीद है कि दृश्यम वहां अच्छा प्रदर्शन करेगी।

चीन में भारतीय फिल्मों की रिलीज कोरोना महामारी के कारण रुक गई थी। इस साल हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर भारतीय फिल्मों की रिलीज चीन में शुरू हो गई है। 7 जनवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे चीन में रिलीज की गई थी। इसे भारतीय सिनेमाघरों में 2019 में रिलीज किया गया था।

चीन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है, क्योंकि वहां कई फिल्मों ने शानदार कारोबार किया है। आमिर खान अभिनीत दंगल (2016) चीन में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। सीक्रेट सुपरस्टार (2017), टॉयलेट – एक प्रेम कथा (2017), हिन्दी मीडियम (2017), हिचकी (2018) जैसी फिल्में भी चीन के सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब रही हैं।

दृश्यम 2013 में आई मलयालम फिल्म की हिन्दी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि दृश्यम का चीनी रीमेक भी बन चुका है। शीप विदाउट ए शेफर्ड नाम से इसे 2019 में रिलीज किया गया था। अजय अभिनीत दृश्यम में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आई थीं। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक चौथी पास शख्स अपने परिवार को कानूनी अड़चन से बचाता है।

दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है। दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top