Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

वरुण धवन और कृति सैनन की भेडिय़ा का टीजर जारी, डरावने हैं दृश्य

[ad_1]

वरुण धवन और कृति सैनन हॉरर फिल्म भेडिय़ा में जल्द नजर आएंगे। फिल्म 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। अब मेकर्स ने फिल्म का एक टीजर जारी कर दिया है। टीजर में कई डरावने दृश्य देखने को मिले हैं। हालांकि, इसमें फिल्म के कलाकारों का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

मैडॉक फिल्म्स ने भेडिय़ा का टीजर शेयर करते हुए दर्शकों को सरप्राइज दिया है। मैडॉक फिल्म्स ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, तारीख को मार्क कर लें। भेडिय़ा का ट्रेलर 19 अक्टूबर, 2022 को धूम मचाने आ रहा है। टीजर के म्यूजिक रोंगटे खड़े करने वाले हैं। इसमें फिल्म की कहानी एक डरावनी आवाज में रैप करके बताई गई है। टीजर में बताया गया है कि कैसे भेडिय़ा अपने पेट के लिए इंसानों को निवाला बना रहा है।

फिल्म का टीजर एक सिहरन पैदा करता है। अंधरे जंगल में एक रैप से इसकी शुरुआत होती है। टीजर वीडियो में कई कैरेक्टर्स नजर आए हैं, लेकिन किसी कलाकार का चेहरा नहीं दिखा है। इसमें आग के धुंध के बीच एक भेडि़ए की आकृति उभरती हुई सामने आई है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक हॉरर फिल्मों की याद दिलाता है। टीजर देखने से पता चलता है कि फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है।

एक पुराने टीजर में वरुण को पूर्णिमा की रात में एक भेडि़ए में बदलते हुए देखा गया था। वरुण को अमर की फिल्म स्त्री पसंद आई थी और वह इसी प्रकार की फिल्म करने के लिए उत्साहित थे। भेडिय़ा में वरुण एक राक्षस की भूमिका निभाएंगे। वरुण और कृति इससे पहले रोहित शेट्टी की दिलवाले में दिखे थे। फिल्म में अभिनेता दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी अपने अभिनय का तडक़ा लगाते दिखने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और उसके आसपास के जंगलों में रियल लोकेशंस पर हुई है। इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस फिल्म के व्यूजवल इफेक्ट्स पर एमपीसी (मूविंग पिक्चर कंपनी) ने काम किया है। इसी कंपनी ने 1917, द जंगल बुक, द लायन किंग, हैरी पॉटर और जस्टिस लीग जैसी फिल्मों के व्यूजवल इफेक्ट्स पर काम किया है। इस फिल्म के एडिटिंग में भी काफी समय लगेगा।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top