Headline
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

अजय देवगन की मैदान की नई रिलीज डेट जारी, अगले साल 17 फरवरी को होगी रिलीज

[ad_1]

अभिनेता अजय देवगन अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट टल चुकी है। अब एक बार फिर फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित हुई है। अजय की मैदान अगले साल 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले यह फिल्म 3 जून को पर्दे पर आने वाली थी। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म की रिलीज में देरी होगी।

अजय ने ट्विटर पर मैदान की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, एक अज्ञात नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। मैदान 17 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। अजय ने मई में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। बोनी कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, जबकि इसे अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

अगले साल फरवरी में ही कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कार्तिक की शहजादा 10 फरवरी को दर्शकों के बीच आएगी, जबकि सेल्फी 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है। इसके निर्देशन का जिम्मा राज मेहता ने संभाला है। शहजादा की बात करें तो यह तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक है।

मैदान फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। इसमें अजय कोच सईद की भूमिका को पर्दे पर निभाते दिखेंगे। फिल्म से जारी हुए अजय के लुक को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसमें अजय का अलहदा अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की पटकथा साईविन क्वाद्रास और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

महान कोच सैयद को भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। सैयद 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार भी कहा जाता है। उन्होंने भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल दिया था।

कोरोना वायरस की महामारी के कारण इस प्रोजेक्ट में काफी देरी हुई। पहले मैदान 11 दिसंबर, 2020 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद इसकी रिलीज डेट को बदलकर 13 अगस्त, 2021 किया गया। फिर से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया और नई रिलीज डेट 15 अक्टूबर, 2021 तय की गई। इसके बाद खबर आई थी कि फिल्म 3 जून, 2022 को रिलीज होगी।

कई स्पोर्ट्स बायोपिक पर काम चल रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक पर भी काम चल रहा है। झूलन गोस्वामी की बायोपिक में अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका निभाएंगी।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top