Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

गॉडफादर का हिंदी ट्रेलर रिलीज, चिरंजीवी के साथ एक्शन अवतार में दिखे सलमान खान

[ad_1]

सलमान खान का नाम जिस भी फिल्म के साथ जुड़ जाता है, दर्शकों की उत्सुकता उस फिल्म के प्रति बढ़ जाती है। वह साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में दिखने वाले हैं। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। मोहन राजा ने इसका निर्देशन किया है। अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें चिरंजीवी के साथ सलमान एक्शन अवतार में नजर आए हैं।

चिरंजीवी ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ये रहा गॉडफादर का हिंदी ट्रेलर। 5 अक्टूबर को भव्य स्तर पर फिल्म रिलीज होगी। इसके हिंदी ट्रेलर को आज मुंबई में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया, जिसमें चिरंजीवी और सुपरस्टार सलमान ने भी भाग लिया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी सलमान और चिरंजीवी को काफी गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया।

गॉडफादर एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ट्रेलर की शुरुआत एक राज्य के मुख्यमंत्री के निधन से होती है। इसके बाद सत्ता हथियाने की लड़ाई शुरू होती है। इसमें चिरंजीवी को ब्रह्मा की भूमिका में देखा गया है। वह राजनीतिक महत्वाकांक्षा से घिरे दिखे। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब किसी मामले में वह जेल चले जाते हैं। इसके बाद सलमान की धांसू एंट्री होती है और वह चिरंजीवी के साथ मिलकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं।

गॉडफादर में सलमान कैमियो करते नजर आने वाले हैं। ऐसी चर्चा है फिल्म में सलमान का रोल 20 मिनट का है। चिरंजीवी और सलमान पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे। इस फिल्म के लिए सलमान ने मेकर्स से कोई फीस नहीं ली है। एक इंटरव्यू में चिरंजीवी ने बताया था, सलमान ने बिना पैसे लिए फिल्म की है, वह फैंस के प्यार के लिए यह फिल्म कर रहे हैं। सलमान भाई को सलाम। हम उनसे प्यार करते हैं।

गॉडफादर में पुरी जगन्नाध और सत्य देव महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। एस थमन ने इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। गॉडफादर हिट मलयालम फिल्म लूसिफर की तेलुगु रीमेक है। इस मलयालम फिल्म में अभिनेता मोहनलाल ने लीड किरदार निभाया था।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top