Headline
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

DM सोनिका की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जल संस्थान द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों के जांच के आदेश दिए

देहरादून दिनांक 11 दिसंबर 2023,जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त जल संस्थान, आपसी विवाद, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, आय प्रमाण पत्र बनवाने, शिक्षा, एमडीडीए,पीएमजीएसवाई, लद्यु सिंचाई, विद्युत आदि शिकायतेें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में एक प्रकरण हरिद्वार से सम्बन्धित प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण करने का अनुरोध किया।

जनसुनवाई में डांडा लखौण्ड में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे की अधिक शिकायत आने पर तहसीलदार सदर को को स्थलीय निरीक्षा करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एक शिकायतकर्ता द्वारा सुद्धोवाला में स्वामित्व में नाम अंकित न होने की शिकायत पर तहसीलदार विकासनगर को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा यदि निस्तारण उच्च स्तर पर होना हो तो सम्बन्धित को पत्राचार करने के निर्देश दिए। साथ ही विकासनर क्षेत्रान्तर्गत ठाकुरपुर में भूमाफियाओं द्वारा रास्ता बन्द करने, झाझरा में भूमि सम्बन्धी प्रकरणों, दाखिल खारिज न होने, सेवालाकला में सीमांकन न होने की शिकायतों पर को समयान्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार बरसात शिकायतकर्ता ने खड़कमाफ क्षेत्र में भारी वर्षा में मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा न मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को दूरभाष पर कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम अशोई चकराता में जलसंस्थान द्वारा कराये गए कार्यों में गुणवत्ता न होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच करवाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी विद्याधर कापड़ी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, तहसीलदार सदर, एमडीडीए, सिंचाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top