Headline
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने MDDA अधिकारियों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया

देहरादून 12 दिसम्बर 2023

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा कि हमारे पास कम समय में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को पूर्ण करने की चुनौती थी परन्तु विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहतर कार्यकुशलता के कारण इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी का कार्य समय पर हो पाया। मंत्री ने कहा कि निवेशकों के एमओयू साझा करना, एमओयू की ग्राउन्डिंग का कार्य तथा शहर के सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्यों को विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय ही पूर्ण कर लिया गया।

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में किये गये कार्यों के प्रति आज आमजन के मन में एक भावना यही है कि अधिकारियों ने दिनरात कार्य कर समिट में अपना बहुमुल्य योगदान दिया है।

मंत्री ने कहा कि यदि हम किसी लापरवाही के लिए अधिकारियों को सुधार हेतु निर्देशित कर सकते हैं तो भी अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जी-20 के सफल आयोजन हेतु भी अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में आये इसके लिए विभाग के अधिकारी इसी मनोयोग से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष, एमडीडीए, बंशीधर तिवारी, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top