Headline
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी

जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) के अर्न्तगत जनपद देहरादून में विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण वैज्ञानिक केन्द्रीय भूजल बोर्ड द्वारा किया गया

देहरादून।जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) के अर्न्तगत जनपद देहरादून में विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण केन्द्रीय नोडल अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं डा० शशिकान्त सिंह वैज्ञानिक केन्द्रीय भूजल बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 11.12.2023 को उनके समक्ष जिला प्रशासन, रेखीय विभागो के अधिकारियों एवं जिले मे उक्त अभियान हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री. आर. एस. गुसाई अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड विकासनगर द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 12.12.2023 को केन्द्रीय नोडल अधिकारियों द्वारा जिले के अर्न्तगत विभिन्न विभागों द्वारा वर्षा जल संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु कराये जा रहे कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के क्रम मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम जोगीवाला माफी में अमृत सरोवर योजना के अर्न्तगत निर्मित तालाब, वन विभाग के थानो रेंज के अर्न्तगत कराये गये वनीकरण एवं अन्य कार्यो, लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में कराये गये वर्षा जल संरक्षण कार्य एवं सिंचाई विभाग द्वारा शुक्लापुर भुडडी में कराये गये हैस्को नदी संरक्षण एवं सौन्दयीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण में उनके साथ जिला विकास अधिकारी श्री सुशील मोहन डोभाल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड विकासनगर श्री आर. एस. गुंसाई, श्री पी. के. वर्मा परियोजना प्रबन्धक (अनुश्रवण), श्री आशीष कठैत परियोजना प्रबन्धक (तकनीकी) जिला जल एवं स्वच्छता मिशन एवं श्री संजीव कुमार सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड विकासनगर उपस्थित रहे। भ्रमण कार्यक्रम में अंतिम दिवस दिनांक 13.12.2023 को केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा सुश्री झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में सभी रेखीय विभागों द्वारा किये गये कार्यो की प्रगति तथा दिनांक 12.12.2023 को किये गये निरीक्षण के क्रम में अपना मन्तव्य प्रस्तुत किया गया तथा जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) कार्यक्रम में जनपद की प्रगति की सराहना के साथ भविष्य में इस प्रगति को बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top