Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड जल संस्थान का कार्यालय बना अखाड़ा, कुर्सी के लिए जेई-एई में चले लाठी-डंडे, कर्मचारियों के भी फूटे सर, थाने पहुंचा मामला

बाजपुर। जल संस्थान कार्यालय में तैनात एई व जेई के बीच आपसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और उनमें जमकर लाठी-डंडे चल निकलने। मारपीट के दौरान कुर्सी पर बैठी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी चपेट में आ गई, जिससे उसके एक हाथ में डंडा लगने से वह चोटिल हो गई। आनन-फानन में ही घायल हो उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया है। इस घटना के कारण जल संस्थान कार्यालय में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

मामूली बात पर हुआ विवाद
शहर के बाहरी छोड़ पर नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग किनारे जल संस्थान का कार्यालय है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जेई प्रेम सिंह नैनवाल व एई बदरे आलम के बीच बाहर बरामदे में कुर्सी रखने को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें देखते ही देखते बात बढ़ी तो उनमें हाथापाई होने लगी और दोनों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के चलते कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच कार्यालय में दरवाजे के पास कुर्सी पर बैठी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी गुलैंची देवी पत्नी स्व.सुरेश चंद्र मारपीट की चपेट में आ गई जिसमें उसके एक हाथ में काफी चोटें आई हैं। घायल को कार्यालय में ही तैनात अन्य कर्मचारियों ने निजी अस्पताल पहुंचाया गया है।

एक-दूसरे पर आरोप लगाकर दी तहरीर

वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीरें दे दी हैं जिसमें सहायक अभियंता बदरे आलम ने जेई पर शराब का सेवन करके कार्यालय आने व टोकाटाकी करने पर उनकी जाति को इंगित करते हुए अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं जेई ने भी एई बदरे आलम पर अधिकारी होने कर रौव दिखाते हुए कर्मचारियों को डराने-धमकाने व जबरदस्ती बाहर रखी कुर्सी मेज हटवाने का आरोप लगाया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी की भी तरफ से मामला दर्ज नहीं हुआ था। अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top