Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

देहरादून साइंस सिटी निर्माण हेतु 15 करोड़ का बजट रिलीज

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के हिस्से एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रदेश में जल्द ही साइंस सिटी का निर्माण होने जा रहा है। यह देश की पांचवीं साइस सिटी होगी। जिसका निर्माण देहरादून के झाझरा में किया जाएगा। यहां पर अभी विज्ञान धाम के रूप में रीजनल साइंस सेंटर स्थापित है। वहीं, साइंस सिटी के निर्माण के लिए उत्तराखंड शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। बता दें कि देश में अभी कुल चार साइस सिटी बनाई गई है। जिसमें पहली पश्चिम बंगाल (कोलकाता), दूसरी असम (गुवाहाटी), तीसरी गुजरात (अहमदाबाद) और चौथी पंजाब (कपूरथला) में है। वहीं, अब पांचवीं सांइस सिटी देहरादून में स्थित होने जा रही है। इस साइंस सिटी के निर्माण के लिए प्रथम चरण के कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं।

वहीं, इसके पीछे सीएम पुष्कर सिंह धामी की अहम भूमिका है। क्योंकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी उन्हीं के पास है और केंद्र के साथ निरंतर संवाद के जरिये ही इस साझी परियोजना के बजट की राह आसान हो पाई। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के मुताबिक, केंद्र सरकार ने करीब चार साल पहले साइंस सिटी की मंजूरी प्रदान की थी। हालांकि, बजट के अभाव में बात आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं, इसी साल सरकार से साइंस सिटी के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। ऐसे में उत्तराखंड शासन से बजट जारी हो जाने के बाद जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। इस परियोजना का कुल बजट करीब 172 करोड़ रुपये है। कुल बजट का 60 प्रतिशत भाग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी। इसका निर्माण रीजनल साइंस सेंटर की जगह को मिलाकर कुल 25 एकड़ में किया जाएगा। वहीं, इस सिटी में विज्ञान के तमाम माडल के माध्यम से पर्यावरणीय व भौगोलिक घटनाओं को बताया जाएगा।

इसके साथ ही विज्ञान के विभिन्न अनुप्रयोगों को आसान माडल से समझाया जाएगा। जीवन में जो बातें व घटनाएं आम जीवन का हिस्सा हैं, उनके वैज्ञानिक पहलुओं को प्रायोगिक तौर पर बताया जाएगा। जिससे छात्रों समेत हर वर्ग के नागरिकों को विज्ञान की बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी और इनकी रुचि भी बढ़ेगी। इसके अलावा साइंस सिटी में प्रदेश की संस्कृति व उनके वैज्ञानिक महत्व को भी रेखांकित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top