Headline
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने बढ़ाया प्रदेश का मान

चंडीगढ़। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने चार स्वर्ण पदक सहित दस पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया। इन खेलों में हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदक सहित कुल 116 पदक जीते कर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। सबसे खास बात यह रही कि 38 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा ने 37 स्वर्ण पदक ओलंपिक खेलों में जीते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुने से भी ज्यादा हैं। पिछले तीन संस्करणों में हरियाणा के पदकों की संख्या इस बार सबसे अधिक रही है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने 107 खेलों में जीत हासिल की थी।
हालांकि, पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष पर हैं। यह भी खुशी और गर्व की बात है कि कुल पदक विजेताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व हरियाणा से ही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इसी प्रकार अपना उम्दा प्रदर्शन करने की कामना की। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाडिय़ों को राज्य सरकार की खेल नीति के अनुसार पुरस्कार व नौकरियां दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाडिय़ों की मेहनत के बल पर ही आज हरियाणा की खेलों के क्ष़ेत्रों में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। राज्य के खिलाड़ी इसी प्रकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा और भारत का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

उनके अनुसार ओलंपिक खेलों में भारत के पदक विजेत खिलाडिय़ों में एक तिहाई से अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला हरियाणा अधिक से अधिक ओलंपिक पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, राज्य सरकार और खेल संस्थानों के सहयोग से उन खेलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिनमें हरियाणा अभी भी पीछे है। हरियाणा खेलों को बढ़ावा देने और अपने एथलीटों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने भी खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल रचे बसे हैं। यहाँ के बच्चे बचपन से ही खेलकूद में आगे होते हैं। बस इन्हें एक सही प्लेटफॉर्म और कोच की आवश्यकता होती है, जिनकी बदौलत ऐसे खिलाड़ी ही आगे चलकर रोल मॉडल बनते हैं। हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों के हुनर को निखारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top