Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

रेलवे कर्मचारियों को केंद्र ने दिया दिवाली गिफ्ट, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

नई दिल्ली।  रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली पर बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। साथ कैबिनेट ने तेल वितरण कंपनियों को 22000 करोड़ रुपए का वन टाइम ग्रांट दिया है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एलपीजी के दाम बढऩे के बावजूद एलपीजी के दाम घरेलू बाज़ार में उसी अनुपात में नहीं बढ़ाने से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा सके।

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागिरकों पर बोझ ना पड़े इसके लिए यह फैसला लिया गया है। जाहिर है रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी। रेलवे पर इससे 1832.09 का भार पड़ सकता है। रेलवे ने पिछले साल भी अपने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था। एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए बोनस बनता है। ऐसे में 78 दिन का उस कर्मचारी को लगभग 17,951 रुपए बोनस मिलेगा।

कोरोना काल के दौरान रेलवे ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान भी दुर्गम स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, खाद, कोयला और अन्य वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई थी। इसके अलावा रेलवे अपनी फैसिलिटीज में भी अपडेशन ला रहा है। माना जा रहा है कि इससे भी साल रेलवे की आय में बढिय़ा वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top