Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

दिवाली से पहले पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त

दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त जारी कर दी गई हैं। दिवाली से पहले देशभर के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आज 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 16,000 करोड़ रुपये की राशि की 12वीं किस्त जारी कीं। बता दें कि पीएम किसान पोर्टल पर करीब 12 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में दो दिवसीय “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022” का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत 2 हजार करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की।

इस अवसर पर मोदी ने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों (पीएम-केएसके) का भी उद्घाटन किया और ‘भारत’ यूरिया बैग ब्रांड नाम से किसानों के लिए ‘एक राष्ट्र-एक उर्वरक’ नामक महत्वपूर्ण योजना भी लॉन्च की।

बता दें कि देश में मझोले और छोटे किसानों की मदद के लिए शुरू की गई इस योजना को आठ साल हो चुके हैं और देश में करोड़ों किसान इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है. यह प्रत्येक चार माह में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय होता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।

जानिए कैसे लगा सकते हैं किस्त का पता

 पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज 12वीं किस्त जारी हो गई है, लेकिन अगर आपको अब तक किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो आप सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। किसान अपने पीएम-किसान आवेदन की स्थिति जानने के लिए 155261 नंबर डायल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top