Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

यूपी-पीसीएस में उत्तराखंड के युवाओं का बजा डंका, टॉप-10 में उत्‍तराखंड के दो युवाओं ने बनाई जगह

देहरादून। उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2021 में उत्तराखंड के युवाओं का डंका बजा है। राज्य के दो युवाओं ने इस परीक्षा में टाप-10 में जगह बनाई है। रुद्रपुर निवासी चंद्रकांत बागोरिया ने पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि दून की बेटी मल्लिका नैन दसवें स्थान पर हैं। कुल 678 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 627 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। ऊधम सिंह नगर निवासी चंद्रकांत बगोरिया ने यूपीपीसीएस 2021 में पांचवीं रैंक हासिल की है। चंद्रकांत ने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्‍त की। वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा भी दे चुके हैं। वह तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे। इस बार उन्‍होंने यूपीपीसीएस में बाजी मार ली है।

दून के रायपुर रोड निवासी मल्लिका नैन ने यूपी-पीसीएस में खुद को साबित कर दिखाया है। वह अब उप जिलाधिकारी बनने की राह पर हैं। मल्लिका ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र कुमार व्यवसायी हैं। वह काफी छोटी थीं, जब मां सुधा का देहांत हो गया।

पिता ने उनकी हर ख्वाहिश का सम्मान किया और पिता के साथ-साथ मां की भी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने ही तमाम चुनौतियों व विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ना सिखाया। मल्लिका ने वर्ष 2011 में ब्रुकलिन स्कूल से 86 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं की। इसके बाद एमए अर्थशास्त्र व बीएड भी किया। वहीं, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी वह पास कर चुकी हैं। यूपी-पीसीएस में उनका यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वह सफल नहीं हुई थी। पर असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ी और इस बार टाप-10 में जगह बनाई। उनकी छोटी बहन शिवांगी ने हाल ही में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा पास की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top