Headline
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

चंपावत में रिश्तों का हुआ कत्ल, भतीजे ने धारदार हथियार से वार कर अपनी चाची की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

चंपावत। जिला हत्या की वारदात से दहल उठा है। जिले के लोहाघाट नगर से लगी ग्राम सभा कलीगांव के एक युवक ने पिछले दिनों अपने रिश्तेदार वृद्धा के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वृद्धा की उपचार के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई है। पुलिस से आरोपित को बीते रविवार को ही गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वृद्धा की मृत्यु के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।

13 अक्टूबर को विवाद के बाद हुआ था हमला

घटना 13 अक्टूबर की है। जब कलीगांव निवासी शेखर चंद्र राय पुत्र दुर्गा दत्त राय ने गांव के ही भुवन राय (34) पुत्र केशव दत्त राय के खिलाफ नशे की हालत में उसकी 80 वर्षीय माता लीलावती देवी के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। स्वजन गंभीर रूप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए थे। मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों में आपस में चचेरे भाई का रिश्ता है। दोनों परिवारों में गाय बछियों को बांधने को लेकर आए दिनों विवाद होता रहता था। 13 अक्टूबर को लीलावती देवी की बकरियां भुवन राय के खेत में चली गई थी। बताया जा रहा है कि भुवन राय नेे अपनी चाची लीलावती पर कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपित भुवन राय के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504, 506, 307 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। वृद्धा की मृत्यु के बाद धारा 302 बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top