Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई

विस चुनाव 2022- भाजपा के इन विधायकों के टिकट खतरे में !

पार्टी सर्वे , परफार्मेन्स व संघ की पसंद बनेगी टिकट कटने के आधार

उत्तर प्रदेश भाजपा में पार्टी छोड़ने के सिलसिले से चिंतित उत्त्तराखण्ड में अब बहुत ज्यादा टिकट नहीं काटने जा रही

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। इस बार 60 पार का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है।  पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के लगातार जारी सर्वे में लगभग डेढ़ दर्जन विधायकों की जीत संदिग्ध बनी हुई है। ऐसी सीटों को खतरे की श्रेणी में रख नये नामों पर मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि नाराजगी झेल रहे विधायकों का टिकट कटने से भाजपा फिर से सरकार बना सकती है। संघ की रिपोर्ट भी इन विधायकों के टिकट कटने का भी मुख्य आधार बनेगी।

सर्वे में इन विधायकों की जीत के पीछे सिर्फ 2017 की मोदी लहर को अहम कारक माना गया। इसके अलावा बीते 5 साल में विधायकों की नॉन परफार्मेन्स भी उनके टिकट कटने का आधार बन रही है। 2012 में भी खंडूडी सरकार की वापसी के लिए कई विधायकों का टिकट काटा गया था।

इधर, विभिन्न मीडिया संस्थानों के शुरुआती सर्वे में भाजपा को भारी बढ़त के साथ दोबारा सरकार बनाते दिखाया गया था। लेकिन हालिया सर्वे में  भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

इस बीच, भाजपा ने खतरे में पड़ी कई विधानसभा सीट पर नये उम्मीदवार को उतारने का फैसला किया है। पार्टी विधायकों की आकस्मिक मौत पर उनके परिजन व किसी अन्य चेहरे को टिकट दिए जाने की संभावना है।

हालांकि, उत्तर प्रदेश भाजपा में मची भगदड़ के बाद उत्त्तराखण्ड भाजपा टिकट कटने वाले विधायकों की सूची सीमित करने पर भी विचार करने पर बाध्य दिख रही है।

सीएम धामी, मंथन जारी

बहरहाल, जिन विधायकों को 2022 के चुनाव में जिन विधायकों का टिकट कटने की संभावना जतायी जा रही है। उनमें ये नाम चर्चाओं में हैं। हालांकि, आखिरी समय में मजबूत विकल्प नहीं मिलने पर कुछ सिटिंग विधायकों का टिकट सुरक्षित रह सकता है।

बद्रीनाथ- महेंद्र भट्ट

थराली- मुन्नी देवी

कर्णप्रयाग- सुरेंद्र सिंह नेगी

रुद्रप्रयाग -भरत चौधरी

प्रतापनगर- विजय सिंह पंवार

टिहरी- धनसिंह नेगी

सहसपुर- सहदेव पुंडीर

राजपुर- खजान दास

धर्मपुर – विनोद चमोली

पौड़ी (सु) –  मुकेश कोली

झबरेड़ा (सु)-देशराज कर्णवाल

काशीपुर- हरभजन सिंह चीमा

अल्मोड़ा- रघुनाथ सिंह चौहान

द्वाराहाट- महेश नेगी

कपकोट – बलवंत भौर्याल

लालकुंआ  – नवीन दुमका

गंगोलीहाट (सु)- मीना गंगोला

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/spirituality/uttarakhand-crime-haridwar-dharam-sansad-hate-speech-case-jitender-tyagi-has-been-arrested-today/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top