Headline
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज

कांतारा ने हिंदी दर्शकों का भी जीता दिल, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

ऋषभ शेट्टी की कांतारा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब हिंदी व अन्य भाषाओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म कांतारा को हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जा चुका है. फिल्म हिंदी में भी शानदार कलेक्शन कर रही है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई में बढ़त होने की उम्मीद है. हाल ही में बॉलीवुड की कोड नेम तिरंगा और डॉक्टर जी भी रिलीज हुई हैं, लेकिन उन दोनों के मुकाबले लोगों को कंतार की कहानी ज्यादा पसंद आई.

फिल्म कांतारा के हिंदी संस्करण ने 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और 1300 स्क्रीन की कम संख्या के बावजूद फिल्म ने शानदार शुरुआत की.
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने हिंदी पट्टी पर शुक्रवार को करीबन 1.2 करोड़ की कमाई थी. जबकि शनिवार को एडवांस बुकिंग में ही इसके 20 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कारोबार किया है.
रिपोर्ट के अनुसार होम्बले प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और ऋषभ शेट्टी स्टारर और निर्देशित कांतारा को महज 16 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है.
यह फिल्म हर भाषा में शानदार कमाई कर रही है. शनिवार कोसभी भाषाओं का कलेक्शन तकरीबन 13 करोड़ रहा. उम्मीद है की रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़त देखने को मिलेगी.

कांतारा की कहानी और इसके दृश्य ने लोगों को खासा आकर्षित किया हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. लिमिटेड रिलीज के बावजूद इसका शानदार कलेक्शन जारी है. यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्ड वाइड भी धुआंधार कमाई कर रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. बता दें की कांतारा की कहानी पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top