Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

बाबा केदार के भक्तों को पीएम ने दिया खास तोहफा, 30 मिनट में पूरा होगा 8 घंटे का मुश्किल सफर

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार के भक्तों को पीएम ने 1267 करोड़ का खास तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए आसानी होगी।
30 मिनट में पूरा होगा 8 घंटे का मुश्किल सफर, बाबा केदार के भक्तों को पीएम ने दिया 1267 करोड़ का खास तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमालय पर्वत की गोद में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के पांचवें ज्योतर्लिंग केदारनाथ धाम पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी यहां प्रधानमंत्री बनने के बाद छठी बार आए हैं और पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के बाद गौरीकुंड से धाम तक बनने वाले रोप वे की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने आज केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक करके सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की और आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी किए। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

मोदी ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए आसानी होगी। गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 7-8 घंटे लगते हैं। इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके बाद पीएम मोदी ने मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर केदारनाथ में चल रहे अलग-अलग विकास कार्यों का जायजा भी लिया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अलग-अलग विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पहुँचने पर सांसद राज्यसभा नरेश बंसल दुआरा हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top