Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

शौचालय की सफाई करने से बच्चों ने किया मना, प्रधानाचार्य ने की जमकर धुनाई, जानिए पूरा मामला

डोईवाला। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरीग्रांट में सातवीं कक्षा के चार बच्चों ने जब शौचालय की सफाई करने से इन्कार कर दिया तो प्रधानाचार्य ने बच्चों की पिटाई कर दी। यह मामला बीती गुरुवार को हुआ। जब बच्चों के अभिभावकों को इसका पता तो उन्होंने विरोध जताया है और आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे बच्चों के अभिभावक राजेश प्रसाद और दीपक ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों से आंगन और परिसर की सफाई रोज कराई जाती है।

चार बच्चों से स्कूल के शौचालय की सफाई करने को कहा

गुरुवार को सातवीं कक्षा के चार बच्चों से स्कूल के प्रधानाचार्य ने शौचालय की सफाई करने का कहा। जब बच्चों ने शौचालय की सफाई करने से मना कर दिया तो प्रधानाचार्य नाराज हो गए और उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी। स्कूल से जब बच्चे घर आए तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने कहा कि वह बच्चों को स्कूल में पड़ने के लिए भेजते हुए सफाई करने के लिए नहीं। उन्होंने स्कूल में आरोपित प्रधानाचार्य के समक्ष उनकी इस अमानवीय व्यवहार पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि हम इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से करेंगे। आरोपित प्रधानाचार्य अशोक मनवाल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आवेश में आकर उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी थी जिसका उन्हें खेद है। उन्होंने कहा कि दोबारा वह बच्चों से स्कूल में सफाई का कार्य नहीं कराएंगे और पिटाई नहीं करेंगे। जिसके बाद अभिभावक शांत हुए।

10 पर की मुचलका पाबंद कार्रवाई

वहीं रुड़की में एक संगठन के दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने सात के खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई की है। दोनों पक्षों में इसी माह जमकर विवाद हुआ था। शहर के एक संगठन के दो पक्षों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है। साथ ही दोनों पक्षों में भूमि का भी विवाद बना है। इसी मामले को लेकर चार अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच अशोक नगर में एक मंदिर और भूमि को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव था। इसे देखते हुए पुलिस ने एक पक्ष के छह तथा दूसरे पक्ष के चार लोग पर मुचलका पाबंद कार्रवाई की है। साथ ही भूमि विवाद के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top