Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

हरक की कांग्रेस में वापसी पर हरीश पुराने स्टैंड पर कायम

भाजपा- कांग्रेस में नहीं है हरीश भाई के वजूद का नेता- हरक

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हरक का स्वागत किया

भाजपा ने सरिता आर्य को पार्टी में शामिल करा कांग्रेस को दिया जवाब

हरक ने कहा, विनाश काले विपरीत बुद्धि, जनता की अदालत में टूटेगा भाजपा का अहंकार

भाजपा वालों की पोल खोल दूंगा, हमाम में सब नँगे हैं

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। टिकटों की जंग में उलझी भाजपा – कांग्रेस में फिर तोड़ फोड़ की कहानी शुरू हो गयी।भाजपा से बाहर हो चुके पूर्व मंत्री की शाम तक कांग्रेस में वापसी नहीं हो पायी थी। जबकि भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को अपने पाले में खींच कांग्रेस को झटका दिया। यशपाल आर्य व संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद सरिता आर्य काफी नाराज चल रही थी। सरिता आर्य नैनीताल से दावेदारी कर रही हैं।

इससे इतर, भाजपा से बर्खास्तगी के बाद हरक सिंह  की आज कांग्रेस हाईकमान से बात होनी थी। और पार्टी में शामिल होने पर मुहर लगनी थी। लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का मुद्दा उठाकर नयी बहस को जन्म दे दिया। हरीश रावत यह कहने से भी नहीं चूके कि हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर उनकी कोई बात नहीं हुई।

पूर्व मंत्री हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी के सस्पेंस पर थोड़ा पर्दा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उठाया। हरीश रावत के उलट उन्होंने हरक सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी का स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव लम्बे समय से हरक सिंह की वापसी को लेकर कवायद में जुटे हुए थे। लेकिन 2016 में कांग्रेस की सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले हरक सिंह को लेकर हरीश रावत की तल्खी बरकरार दिख रही है। हालांकि, कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि सोनिया व राहुल चुनाव की मज़बूती को लेकर हरक व अन्य पुराने कांग्रेसियों की वापसी करा भाजपा को झटका देने के मूड में है।

इद्दर, सोमवार की सुबह से ही हरक सिंह रावत मीडिया से बातचीत में भाजपा को घमंडी व अहंकारी पार्टी बताने से नहीँ चूक रहे हैं। कह रहे हैँ भाजपा ने उन्हें निकाल कर एक भारी बोझ से मुक्त कर दिया है।

हरक सिंह कहते हैं कि बाबा केदार व सिद्ध बाबा इनके घमंड को तोड़ेगा। हरक सिंह ने ऐलान किया कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस सौ प्रतिशत जीतेगी। हरक सिंह ने हरीश रावत की तारीफ के पुल भी बांधे और कहा कि उनके वजूद का कोई नेता भाजपा व कांग्रेस में नहीं है। 2016 की बगावत पर कहा कि कुछ साथियों ने उन्हें बहका दिया था।

अलबत्ता हरक यह भी कह गए कि वे बैटिंग करेंगे और भाजपा की हर बाल पर छक्का मारेंगे।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-expelled-minister-harak-singh-likely-to-join-congress-today/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-education-new-instruction-online-clssses-upto-12th-class/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top