Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

ऋषिकेश नीर गड्डू के समीप खाई में गिरने से राजस्थान निवासी एक युवक की हुई मौत

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीर गड्डू के समीप खाई में गिरने से राजस्थान निवासी एक युवक की मौत हो गई। यह युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ नीर गड्डू वाटरफाल में ग्रहण के दौरान सूर्यास्त देखने आए थे। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से खाई में गिरे युवक को बाहर निकाला। जिसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की स्वजन को सूचित कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर मुख्य मार्ग से नीर गड्डू की ओर और करीब दो किलोमीटर आगे मंगलवार की शाम करीब छह बजे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय पलाश जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी कुम्हारवाडा, नाथद्वारा,जिला राजस्मंद राजस्थान अपने दोस्त ऋषि पुत्र राजेश निवासी एडिलेड आस्ट्रेलिया के साथ यहां घूमने आया था। मंगलवार को सूर्य ग्रहण के रोज यह दोनों नीर गड्डू वाटरफाल की पहाड़ी पर सूर्यास्त देखने गए थे। वापस लौटते वक्त अचानक स्कूटी फिसल गई। स्कूटी को ऋषि चला रहा था, स्कूटी फिसलने से दोनों खाई किनारे सड़क पर नीचे गिर गए।

पलाश को चक्कर आया और वह खाई में गिर गया

थोड़ी देर बाद खाई के किनारे पलाश को चक्कर आया और वह खाई में गिर गया। सूचना पाकर तपोवन पुलिस चौकी से उप निरीक्षक आशीष शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मदद के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने घायल पलाश को खाई से बाहर निकाला। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे 108 सेवा की मदद से उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पलाश जोशी उदयपुर राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंट अधिकारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top