Headline
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्य सचिव ने एनएच सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं विकास कार्यों के अंतर्विभागीय प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं विकास कार्यों के अंतर्विभागीय प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में समस्त जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि सभी सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों को जानकारी हो कि कौन सा प्रकरण किस स्तर तक लंबित है, जिससे प्रकरण का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें, और समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए।

मुख्य सचिव ने पिटकुल को पावर ट्रांसमिशन लाइन और यूपीसीएल को विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक लाइन, सब स्टेशन, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर आदि के शिफ्टिंग का कार्य में तेजी लाते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और बीआरओ से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं फॉरेस्ट क्लियरेंस से सम्बन्धित सभी कार्य भी शीघ्र- अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने फॉरेस्ट क्लियरेंस से सम्बन्धित सभी मामलों को उन्नति पोर्टल पर अपलोड कर साप्ताहिक मॉनिटरिंग करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top