Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्‍तराखंड भर में आज भैया दूज पर्व का उल्‍लास, जानिए तिलक करने का शुभ मुहुर्त

देहरादून। गुरुवार को उत्‍तराखंड भर में भैया दूज पर्व का उल्‍लास है। बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना कर रही हैं तो वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं। भैयादूज पर बहनों के घर जाने वालों की भीड़ जुटने से बुधवार को भी रोडवेज बस और ट्रेनों में मारामारी रही।

तिलक का शुभ मुहुर्त 

वहीं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर सुशांत राज के अनुसार गुरुवार को तिलक का समय दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक है।

 हरिपुर घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

भैयादूज पर कालसी में यमुना नदी में लोगों ने स्नान किया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और सफलता की कामना की।भैयादूज को कालसी के हरिपुर घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर पुण्यलाभ कमाया। मान्यता के मुताबिक भैयादूज के दिन भाई यमुना नदी में स्नान करते हैं तो यमराज के प्रकोप से भी मुक्ति मिलती है।भैयादूज पर यात्रियों की भारी भीड़ से आइएसबीटी खचाखच भरा रहा व बसों की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। रोडवेज बसों में सर्वाधिक भीड़ दिल्ली मार्ग पर रही जबकि ट्रेनों में मुरादाबाद, बरेली एवं दिल्ली के लिए सीट नहीं मिली। बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

बस स्टेशनों पर उमड़ी भीड़ 

दीपावली मनाने के बाद मंगलवार दोपहर से ही आइएसबीटी पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बुधवार और गुरुवार को भी यही हाल रहा। इस मर्तबा भैयादूज दीपावली के तीसरे दिन होने से बहनों के घर जाने वालों को एक दिवस अतिरिक्त मिल गया। बड़ी संख्या में यात्रियों ने मंगलवार को भी यात्रा की, मगर बुधवार को भीड़ कम नहीं रही। आइएसबीटी पर जो बस खाली मिली यात्री उसमें चढ़ गए। रात की बसों में तो मारामारी शुरू हो गई। लोग खिड़की से ही अपना सामान सीटों पर रखकर सीट आरक्षित करने लगे। ज्यादातर यात्री दिल्ली के साथ गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, सहारनपुर जाने वाले थे। मुरादाबाद, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल जाने वाले यात्रियों की भी खासी संख्या रही। वहीं, दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी व शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पैक रही। लिंक एक्सप्रेस समेत मसूरी एक्सप्रेस में भी जगह नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top