Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को लेकर आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) मुख्यालय में स्वीकृत पदों के मुकाबले कहीं अधिक इंजीनियरों की फौज जमा है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ली गई सूचना से इसका खुलासा हुआ है। मोहनपुर निवासी बीरू बिष्ट ने यूपीसीएल मुख्यालय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष तैनात इंजीनियरों की जानकारी आरटीआई में मांगी थी।

यूपीसीएल ने जो जवाब भेजा है, उसके हिसाब से स्वीकृत पदों के मुकाबले काफी अधिक संख्या में यहां इंजीनियर तैनात हैं। मुख्यालय में असिस्टेंट इंजीनियरों के 15 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां 55 एई तैनात हैं। जूनियर इंजीनियरों के स्वीकृत पदों की संख्या तो नहीं बताई है लेकिन यहां 24 जेई तैनात हैं। वहीं, एसई के 11 पदों के सापेक्ष 11 ही एसई तैनात हैं। बीरू बिष्ट ने सवाल उठाया है कि जब यूपीसीएल के प्रदेशभर के बिजली घरों में इंजीनियरों की भारी कमी है, तो इतनी बड़ी संख्या में इंजीनियर मुख्यालय में क्यों तैनात किए गए हैं।

उत्तराखंड पावर कारपोरेेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि ऊर्जा निगम मुख्यालय में जरूरत पड़ने पर किसी भी इंजीनियर की तैनाती को बोर्ड से पास कराया जाता है। इसके अलावा यहां तमाम एई की
ट्रेनिंग भी चल रही है। लिहाजा, जरूरत और प्रशिक्षण की वजह से इंजीनियरों को तैनात किया गया है।

कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं
एक अन्य आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय में 2003 से 2022 तक नौकरी पाने वाले कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं किया गया है। बीरू बिष्ट ने मांग की है कि इनके प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top