Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी

अभिनेता कार्तिक आर्यन की हालिया फिल्में सफल रही हैं। वहीं अब वह काफी समय से अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वह अनोखे अवतार में दिखेंगे। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ना आकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इस स्ट्रीमिंग कंपनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हॉटस्टार पर सबसे हॉट स्टार कार्तिक आर्यन। डिज्नी+ हॉटस्टार। जल्द आ रहा है। रेडी फॉर फ्रेडी। दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता देखने को मिली है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, आखिरकार हॉटस्टार पर हमारा पसंदीदा सुपरस्टार आ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म फ्रेडी देखने का इंतजार नहीं कर सकता।

फिल्म को लेकर कार्तिक ने कहा, मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं, फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा है। इसने मुझे अपने शिल्प के साथ प्रयोग करने और एक नए जॉनर में एंट्री करने का मौका दिया है। बता दें, फ्रेडी की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। शशांक घोष ने इसका निर्देशन किया है।

फिल्म में कार्तिक की जोड़ी अभिनेत्री अलाया एफ के साथ बनी है। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। बता दें कि अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। ऐसी चर्चा चली थी कि कार्तिक को फिल्म से इसलिए हटाया गया, क्योंकि वह इसकी कहानी में बदलाव की मांग कर रहे थे। हालांकि, सच्चाई यह थी कि कार्तिक ने कभी यह फिल्म छोड़ी ही नहीं।

रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म दिसंबर में रिलीज हो सकती है। सूत्र की मानें तो इसे 2 दिसंबर को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इसको लेकर सूत्र ने बताया, फिल्म फ्रेडी 2, दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। काफी चर्चा के बाद टीम को लगता है कि इस फिल्म को दुनिया के सामने पेश करने के लिए यह एक उपयुक्त तारीख होगी। इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
पिछले साल कार्तिक की धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में वह एक टेलीविजन पत्रकार की भूमिका में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top