Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

अल्लू अर्जुन ने शुरू की फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुष्पा ने देशभर में लोकप्रिय बना दिया। फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर हैं। अब फिल्म की दूसरी किस्त पुष्पा 2 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अल्लू ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से अल्लू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इसमें अभिनेता सफेद टी-शर्ट में पोज देते हुए दिखे हैं।

पुष्पा 2 के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक ने इंस्टाग्राम पर सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, रोमांच शुरू हो गया है। आइकॉन स्टार को धन्यवाद। मूवी। पुष्पा। अल्लू अर्जुन। शेयर किए गए तस्वीर में ब्रोजेक अल्लू को कुछ समझाते हुए नजर आए हैं। वहीं, अल्लू ध्यान से उनकी बात सुनते हुए दिखे।

बता दें कि अगस्त में इस फिल्म का मुहूर्त शॉट फिल्माया गया था। मुहूर्त शॉट के दौरान एक पूजा का कार्यक्रम रखा गया था। मशहूर समीक्षक तरण आदर्श ने इस इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की थीं। मुहूर्त शॉट के कार्यक्रम के दौरान फिल्म की पूरी टीम नजर आई थी। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर मिलने पर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

खबरों की मानें तो पहले भाग से पुष्पा 2 का बजट बड़ा होगा। फिल्म के निर्माण की लागत ही करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इसका कुल बजट 400 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। मेकर्स इसे केजीएफ 2 से भव्य बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसके दूसरे भाग का शीर्षक पुष्पा: द रूल रखा गया है। इसमें एक बार फिर अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना अभिनय करती नजर आएंगी।

पुष्पा पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें पहली बार पर्दे पर अल्लू और रश्मिका की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ी है। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक को पसंद किया गया था। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु आइटम नंबर पर थिरकती हुई नजर आई थीं।

अल्लू साउथ के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। ऐसी खबरें हैं कि वह पुष्पा 2 में काम करने के लिए 100 करोड़ रुपये फीस वसूल रहे हैं। अभी तक उन्होंने किसी फिल्म के लिए इतनी रकम चार्ज नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top