Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप से किया बाहर

ब्रिस्बेन । श्रीलंका ने वानिंदू हसरंगा (13/3) की शानदार गेंदबाजी और धनन्जय डी सिल्वा (66) के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में पांच विकेट से मात दी। अफगानिस्तान ने ग्रुप-1 के मैच में श्रीलंका को 145 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान चार मैचों में केवल दो अंकों के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। श्रीलंका ने चार मैचों में चार अंक हासिल कर लिये हैं, लेकिन वह भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये अन्य नतीजों पर निर्भर हैं।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पारी की अच्छी शुरुआत की लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज उसे भुना नहीं सके। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ (28) और उस्मान गऩी (27) ने पावरप्ले में 42 रन की साझेदारी की। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इब्राहीम ज़ादरान ने 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 22 रन बनाये, जबकि इन तीनों के अलावा कोई भी अफगान बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका।

अफगानिस्तान ने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिये थे लेकिन श्रीलंका ने अंतिम ओवरों में लगातार विकेट निकालते हुए रनगति पर लगाम लगाई। अफगान टीम ने आखिरी पांच ओवरों में पांच विकेट गंवाते हुए केवल 40 रन जोड़े और 20 ओवर में 144/8 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिये हसंरगा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये। लहिरू कुमारा ने दो जबकि कसुन रजिता और धनन्जय डी सिल्वा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिये गेंदबाजी में दमखम दिखाया और श्रीलंका पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना सकी। कुसल मेंडिस ने सातवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर रनगति बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन अगले ओवर में राशिद खान (31/2) ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया।

श्रीलंका के दो विकेट 46 रन पर गिरने के बाद डी सिल्वा और चरिता असलंका ने 54 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। असलंका ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाये, जबकि डी सिल्वा 42 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों के साथ 66 रन बनाकर अंत तक विकेट पर टिके रहे। उन्होंने भानुका राजपक्षे (14 गेंदें, तीन चौके, 18 रन) के साथ भी 42 रन जोड़े और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर श्रीलंका को जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिये राशिद खान और मुजीबुर रहमान ने दो-दो विकेट लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top