Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव को सुप्रीम झंडी, 10 दिसंबर की तारीख तय

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान का मसौदा सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के चुनाव के लिए जस्टिस ( सेवानिवृत ) एल एन राव समिति द्वारा रखी गई नई तारीख को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे बताया कि अब चुनाव दस दिसंबर को होंगे।
बता दें कि इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा था, ऐसा होता तो खिलाडिय़ों के लिए तिरंगे के तले खेलना मुश्किल हो जाता, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने समिति के चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी है।
न्यायमूर्ति डी वाइ चंद्रचूड और हिमा कोहली ने नियमों के अनुसार आईओए के सदस्यों को संशोधित संविधान के मसौदे के प्रसार की अनुमति भी दे दी ताकि 10 नवंबर को एनुअल जनरल मीटिंग में इसपर सबकी रजानमंदी मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने संविधान का मसौदा बनाने वाले जस्टिस राव के लिये 20 लाख रुपये पारिश्रमिक भी तय किया और कहा कि वह आईओए के सदस्यों के बीच इसके प्रसार की औपचारिकतायें भी तय करेंगे। कोर्ट ने देश भर की अदालतों को संविधान के मसौदे या कार्यकारी समिति के प्रस्तावित चुनाव संबंधी किसी भी याचिका को मंजूर करने से भी यह कहकर रोक दिया कि इस तरह की याचिकाओं की सुनवाई सिर्फ उसके समक्ष होगी।
बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने 10 अक्टूबर को आईओए के तीन दिसंबर को होने निर्धारित चुनाव पर रोक लगाने को मंजूरी दे दी थी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की बैठक पांच दिसंबर को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top