Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी पहुंची बद्रीनाथ धाम, आशीर्वाद लेकर की प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना

चमोली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने आज सुबह को गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए। उन्होंने इस दौरान परिसर मे बदरीनाथ की सभी पूजाओं में प्रतिभाग किया।  विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बदरीनाथ पहुंची थी। विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना एवं प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया एवं तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने की भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनसे यात्रा के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित- सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विकास भाजपा ने किया है और आगे भी विकास वही करेगी। महाराज ने बुधवार को रोहड़ू, सांगला व रामपुर में चुनावी सभाओं में यह बात कही। कैबिनेट मंत्री महाराज ने सभाओं में केंद्र और हिमाचल सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा रखा। साथ ही डबल इंजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के बूते हुए विकास को उत्तराखंड व हिमाचल ने करीब से देखा और महसूस किया है। उत्तराखंड की भांति हिमाचल की जनता भी विकास की इस गति को निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर हिमाचल की विकास गाथा को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top