Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान, जानिए इसके पीछे क्या है वजह

नरेन्द्र नगर। पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अब विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस बयान से राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। बुधवार को नरेंद्रनगर टाउनहाल में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सुबोध ने यह ऐलान कर सभी को हक्का-बक्का कर दिया। अपने भाषण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध ने राज्य आंदोलन, राज्य निर्माण, प्रदेश के विकास के साथ ही सकारात्मक और नकारात्मक सोच आदि मसलों पर बोले। यहां तक कि उन्होंने चुनावों में शराब के बढ़ते प्रचलन, जातिवाद और क्षेत्रवाद आदि पर सवाल दागे। इसके बाद सुबोध बोले कि वह जिन मुद्दों का जिक्र कर रहे हैं, वह इसलिए नहीं कि उन्हें फिर चुनाव लड़ना है।

पहले उन्होंने कहा कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिर इसे साफ करते हुए कहा कि वह नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री सुबोध बोले कि चुनाव चाहे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य या फिर लोकसभा सदस्य का हो, जनता को सही प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। सही प्रतिनिधि चुनने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र का विकास आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब वे विधानसभा के बजाय लोकसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे। सुबोध के इशारों से साफ झलक रहा है कि अब उनकी नजर टिहरी लोकसभा सीट पर है। राज्य गठन के बाद सुबोध नरेंद्रनगर से बार के विधायक भी रह चुके हैं। इससे पहले भी वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह भाजपा सांसद हैं। वर्ष 2012 के उप चुनाव में वे पहली बार सांसद बनी और इसके बाद से लगातार सांसद निर्वाचित होती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top