Headline
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

29 नवंबर से हो सकता है शीतकालीन सत्र, गैरसैण की जगह देहरादून में ही होने की संभावना

देहरादून। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से हो सकता है। सत्र गैरसैंण के स्थान पर देहरादून में होने की संभावना है। 16 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा का अगला सत्र आगामी दिसंबर माह के पहले पखवाड़े के भीतर होना है।

सत्र के आयोजन की तिथि एवं स्थान तय करने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी सर्वदलीय बैठक कर चुकी हैं। बसपा और निर्दलीय विधायकों की ओर से शीतकाल में देहरादून में ही विधानसभा सत्र कराने की पुरजोर पैरवी की गई है। प्रमुख प्रतिपक्षी दल कांग्रेस गैरसैंण में सत्र कराने के पक्ष में खड़ी है, लेकिन साथ ही वहां आवश्यक सुविधाएं नहीं होने पर प्रश्न भी खड़े किए हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार विधानसभा सत्र आगामी 29 नवंबर से देहरादून में कराने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में विभिन्न स्तर पर फीडबैक ले रहे हैं। इस संबंध में विधायी विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।

विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। प्रदेश की महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण, भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड को देखते हुए विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। उधर, संपर्क करने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि वह अभी गढ़वाल दौरे पर हैं। सत्र को लेकर निर्णय मंत्रिमंडल को लेना है।

हिमाचल में कल होने वाले मतदान के लिए अवकाश घोषित

वहीं शासन ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए उत्तरखंड की सीमा के अंतर्गत सरकारी, गैर सरकारी, बैंक, शैक्षणिक संस्थाओं व उद्यमों में कार्य करने वाले ऐसे कार्मिक, जो हिमाचल प्रदेश के मतदाता हैं, के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में अपने मत का प्रयोग करने वाले कार्मिकों को 12 नवंबर को सेवतन सार्वजनिक अवकाश प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top