Headline
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन का आगाज, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद को जड़ से उखाड़े बिना विश्राम नहीं

नई दिल्ली। टेरर फंडिंग रोकने के लिए राजधानी दिल्ली में ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन का आगाज हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए मंत्रियों का सम्मेलन’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़े बगैर हमें विश्राम नहीं है और भारत ने आतंकवाद का भयावह रुप उस समय देखा जब दुनिया ने इसको गंभीरता से नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि दशकों तक विभिन्न नामों और रुपों में आतंकवाद के जरिए भारत को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है , हमने हजारों बेशकीमती जिंदगियां गंवाई है लेकिन हमने बहादुरी के साथ आतंकवाद का मुकाबला किया है।

पीएम मोदी ने कहा ‘हम मानते है कि आतंकवाद की एक अकेली घटना ढेर सारे लोगों पर हमला है, एक अकेली जिंदगी का जाना बहुतों का नुकसान है। इसलिए हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़े बिना विश्राम नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद से लंबे अवधि में सबसे अधिक नुकसान गरीब व्यक्ति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को होता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में किसी को यह बताने की जरुरत नहीं है कि आतंकवाद के क्या क्या खतरे है, पर आज भी कुछ लोगों के मन में आतंकवाद को लेकर कुछ भ्रमित धारणाएं बैठी हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के हर हमले और हर कार्रवाई की एक समान भर्त्सना होनी चाहिए। भर्त्सना की तीव्रता घटना की जगह को लेकर नहीं बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को तभी हरा सकते है जब हम इसको तनिक भी सहन नहीं करने की एक समान और एकजुट दृष्टि अपनाएंगे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को भी महत्वपूर्ण बताया। मोदी ने कहा कि कट्टरवादिता की मदद करने वालों के लिए किसी भी देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इस सम्मेलन में दुनियाभर के देशों के आतंरिक सुरक्षा मंत्री और अधिकारी जुटे है। सम्मेलन को गृहमंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top