Headline
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

अभिनेता जॉन अब्राहम अभिषेक शर्मा की फिल्म परलोक में आएंगे नजर

जॉन अब्राहम मौजूदा दौर के बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। अब एक और फिल्म का नाम उनके साथ जुड़ चुका है। वह फिल्ममेकर अभिषेक शर्मा की अगली फिल्म परलोक में मुख्य भूमिका में पर्दे पर दिखेंगे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद जॉन के साथ फिल्म करने की पुष्टि की है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिल सकता है।

उन्होंने कहा, यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। हम फिल्म बनाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। यह एक शानदार कहानी है, जिसे हम दोनों दर्शकों को बताना चाहते हैं। अगर आप गौर करें तो मैंने कभी एक ही जॉनर पर लगातार काम नहीं किया है और यह फिल्म एक निर्देशक के रूप में मेरी नई दुनिया होने जा रही है।

अभिषेक ने बताया कि फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। वह 2019 में आई द जोया फेक्टर के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते थे। हालांकि, योजना के मुताबिक वह काम नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार को साथ लेकर राम सेतु बनाई। अब देखना दिलचस्प होगा कि परलोक में किस अभिनेत्री की एंट्री होती है।

परलोक के अलावा भी अभिषेक और जॉन के बीच कई अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत चल रही है। निर्देशन के साथ ही परलोक का लेखन भी अभिषेक ने किया है। जॉन अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अभिनेता के अलावा एक प्रोड्यूसर के रूप में भी जॉन अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन में विक्की डोनर, मद्रास कैफे, बाटला हाउस और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्में बनाई हैं।

जॉन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म पठान का अहम हिस्सा हैं। इसमें जॉन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हिट मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम की हिंदी रीमेक में भी जॉन दिखेने वाले हैं। ऑरिजनल फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। इसी साल उन्होंने अपनी नई फिल्म तारिक का ऐलान किया था। यह फिल्म अगले स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिषेक ने एक निर्देशक और लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (हृस्ष्ठ) से अपनी पढ़ाई पूरी की है। राम सेतु के अलावा तेरे बिन लादेन, द शौकीन्स और परमाणु जैसी फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top