Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

CM धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने समाज में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के प्रसार में सभी से सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश में जहां एक ओर लोगों और विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों और विशेषकर युवाओं में नशे के दुष्परिणामों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों से हम समय से पहले ही ड्रग्स फ्री देवभूमि का विकल्प रहित संकल्प अवश्य प्राप्त कर लेंगे। युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं की मेहनत, योग्यता, प्रतिभा एवं क्षमता को कोई रोक नहीं सकेगा। उन्हें उनकी मेहनत का ईमानदारी एवं निष्पक्षता से फल अवश्य मिलेगा। अब हमारे युवाओं को अवसाद की स्थिति का सामना नहीं करना पडेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगी दलों के चयन मण्डल के सदस्यों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी एवं अमर उजाला के स्थानीय संपादक श्री अनूप वाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top