Headline
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

CM धामी ने वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर लगा दी रोक

देहरादून।उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार विभागीय अधिकारियों को तलब किया।

उन्होंने प्रशिक्षित QRT (Quick response team) को तत्काल फील्ड में भेजने के भी निर्देश दिए। विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली।

उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री समीर सिन्हा को सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगा दी।

मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान प्रमुख सचिव वन श्री आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री समीर सिन्हा ने देहरादून की पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक को दैनिक रूप से मामलों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी खुद फील्ड में जाने के लिए आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लोगों को जागरूक किया जाए और मानव वन्य जीव संघर्ष के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top