Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

देहरादून के गुच्‍चुपानी में हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या, जानिए पूरा मामला

देहरादून। कैंट स्थित गुच्‍चुपानी में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सर पर वार करके उसकी हत्या की गई है। कैंट कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मोहसीन निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास ई रिक्शा चालक था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था। बीते सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा और ना ही उससे संपर्क हुआ तो उसके स्वजन उसे ढूंढते हुए गुच्‍चुपानी तक पहुंच गए। गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी।

एसपी सिटी सरिता डोभाल, सीओ नीरज सेमवाल व कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई हैं। कोल्डड्रिंक में शराब में मिलाई हुई थी। इसके अलावा पुलिस को कुछ और संदिग्ध सामान भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया की जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top