Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

…तो अब शुरू होता है उत्त्तराखण्ड काँग्रेस में महायुद्ध

शिष्य रंजीत रावत ने गुरु हरदा पर साधे निशाने

कहा, हरीश रावत ने टिकट बेचे

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। मतदान के बाद जहां भाजपा में सिर फुटौव्वल देखी जा रही थी वहीं अब चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में खुलकर तलवारें चलने लगी है।

मुख्य झगड़ा हरीश गुट व प्रीतम गुट के बीच चल रहा है। इस बीच, पूर्व सीएम हरीश रावत के बेहद करीबी पूर्व विधायक रंजीत रावत ने हल्ला बोल दिया है।

रंजीत रावत ने हरीश रावत पर टिकट बेचने का सनसनीखेज आरोप लगा डाला। रंजीत रावत ने कहा कि हरीश रावत के मैनेजर कुछ लोगों को अब टिकट के एवज में लिए पैसे लौटा रहे हैं। कुछ को मिल गए हैं कुछ को मिलने बाकी हैं।

उन्होंने कहा कि , 2017 में हरीश रावत के कहने पर ही वो रामनगर चुनाव लड़े थे। लेकिन इसबार हरीश रावत ने स्वंय रामनगर से दावेदारी कर दी। और मुझे सल्ट शिफ्ट कर दिया गया। जिससे कई सीटों का चुनावी गणित ही बिगड़ गया।

देखें वीडियो

रंजीत रावत ने कहा कि हरीश रावत बहुत ही मासूमियत से झूठ बोलते है। पूर्व विधायक ने कहा कि 35 साल बाद उनका हरीश रावत से मोहभंग हुआ। उन्होंने कहा कि वे बहुत बातें जानते हैं लेकिन काफी कुछ बाद में कहेंगे।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत सल्ट उपचुनाव में भाजपा को वाकओवर देने की बात कह रहे थे। कांग्रेस मोदी से लड़ रही है और हरीश रावत यह नारा लगा रहे हैं कि -मोदी तुझसे बैर नहीं, धामी तेरी खैर नहीं..

रंजीत रावत ने कहा कि हरीश रावत ने मुस्लिम विवि की बात कह भाजपा को मुद्दा थमा दिया। इसे भाजपा ने बहुत भुनाया।

इससे पूर्व,प्रीतम सिंह भी हरीश रावत के ऐन मौके पर रामनगर से चुनाव लड़ने पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि “बोए कोई और काटे कोई और.. इस बयान के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख जवाब दिया।

बहरहाल, हरीश रावत के पुराने साथी रंजीत रावत के तीखे बयान के बाद कांग्रेस में अंदरूनी युद्ध के हालात बन गए है। 2017 चुनाव के बाद हरीश रावत और रंजीत रावत के बीच दूरी बढ़ने लगी।

इस बीच, चुनाव परिणाम के बाद सह प्रभारी दीपिका पांडेय इस्तीफा दे चुकी हैं। और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व हरीश रावत हार की जिमेदारी ले चुके हैं।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-folk-culture-childrens-celebrated-fooldeyi-festival/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top