Headline
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

सस्पेंस बरकरार, पर्यवेक्षक राजनाथ जल्द आएंगे उत्त्तराखण्ड, बढ़ी हलचल

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू जर दी है। इस कडी में सीएम चयन को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अगले कुछ दिनों के भीतर दोनों पर्यवेक्षक देहरादून आकर विधानमंडल दल की बैठक में नये सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। इस बीच, उत्त्तराखण्ड समेत अन्य राज्यों में नेता चयन को लेकर विभिन्न स्तरों पर मंथन जारी है। सीएम पद के कुछ दावेदार दिल्ली में मौजूद बताए जा रहे हैं। इनमें सतपाल महाराज का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

हालांकि, पार्टी की ओर से अभी पर्यवेक्षकों की उत्त्तराखण्ड आगमन की तारीख तय नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नये सीएम के नाम का ऐलान किये जाने की संभावना बन रही है।

केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में नये सीएम पर सहमति बनते ही नाम का ऐलान किया जाएगा। इस बीच, उत्त्तराखण्ड के नये सीएम को लेकर पार्टी के कई नेताओं का नाम सामने आ रहा है। इनमें कुछ सांसदों को भी दौड़ में बताया जा रहा है।

हालांकि, पार्टी के रक गुट ने  भाजपा नेतृत्व को विधायकों से ही सीएम चुनने का सुझाव दिया है। इस लाबी का कहना है कि सांसद में सीएम का चयन होने से पार्टी को छह महीने कर भीतर एक उपचुनाव में जाना होगा। साथ ही एक विधायक को सीट खाली करने के लिए मनाना होगा।

फिलवक्त 10 मार्च को आये चुनाव परिणाम के बाद नये सीएम को लेकर भाजपा का गुटीय संघर्ष तेज हो गया है। खटीमा से चुनाव हारने के बाद पुष्कर सिंह धामी को रिपीट किये जाने से लेकर सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, ऋतु खंडूडी,गणेश जोशी, मदन कौशिक, चुफाल के अलावा तीन सांसद दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। लेकिन मोदी राज में पहले की तरह इस बार भी नये सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी सभी पहलुओं पर विचार कर निर्णय लेगी।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-ex-mla-ranjit-rawat-imposed-serious-charge-against-ex-cm-harish-rawat/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top