Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

सर्कस के ट्रेलर में साथ दिखे रणवीर-दीपिका, रोहित शेट्टी ने दिया सरप्राइज

रणवीर सिंह की अगली फिल्म सर्कस की काफी समय से चर्चा हो रही है। सिंबा और सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर से रणवीर और रोहित शेट्टी की जोड़ी साथ में काम कर रही है। दोनों काफी समय से फिल्म का प्रचार कर रहे थे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।

सर्कस का ट्रेलर रोहित की गोलमाल की याद दिलाता है। फिल्म में रणवीर के साथ जैकलिन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर के किरदार से करेंट निकलता है। रणवीर और वरुण डबल रोल में हैं जिसके कारण खूब कन्फ्यूजन होता है और दर्शकों को हंसी का डोज दिया जाता है। ट्रेलर के आखिर में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आती हैं जिससे इस जोड़ी के प्रशंसक खुश हो गए।

यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण है जिसकी कहानी में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकर बचपन में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। इसकी कहानी दर्शकों को 1960 के दशक की पृष्ठभूमि में लेकर जाएगी। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। रणवीर और रोहित की जोड़ी हिट रही है। दोनों इससे पहले सिम्बा और सूर्यवंशी के लिए हाथ मिला चुके हैं।

त्यौहारों के मौके पर फिल्मों का क्लैश सुर्खियों में रहता है। पहले क्रिसमस पर सर्कस के साथ अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली थीं। कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस और टाइगर श्रॉफ की गणपत भी 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली थीं। सर्कस से क्लैश बचाने के लिए दोनों ही फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है। सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान भी 30 दिसंबर को आने वाली थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।

रणवीर और दीपिका को पर्दे पर साथ देखना दर्शकों को उत्साहित करने वाला है। दोनों पिछली बार 2021 में आई फिल्म 83 में साथ नजर आए थे। इसके पहले दोनों गोलियों की रासलीला- रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम कर चुके हैं। सितंबर में एक कार्यक्रम में दौरान रणवीर ने दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने की ओर इशारा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि यह दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top