Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड में दिन- प्रतिदिन तापमान में आ रही गिरावट, कहीं चटख धूप, तो कहीं बादलों ने डाला डेरा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेशभर में दिन प्रतिदिन तापमान गिर रहा है। शाम छह बजे बाद पाला गिरना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, कई जगह दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है।

वहीं, तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। दिन में चटक धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में धूप के बाद अचानक शाम को ठंड की चपेट में आने से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर की सड़कों पर घूम रहे राहगीर और जरूरतमंद ठंड से ठिठुर रहे हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन सर्द मौसम को लेकर बेखबर है। निगम प्रशासन अभी अलाव की लकड़ी खरीदने के लिए टेंडर भी नहीं कर पाया है। सर्दियों के दिनों में नगर निगम की ओर से चयनित चौक चौराहों पर अलाव जलाए जाते हैं। हर साल दिसंबर के पहले हफ्ते में अलाव खरीदने को लेकर तैयारियां की जाती हैं।

नगर पालिका प्रशासन मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से अभी अलाव जलाना शुरू नहीं किया गया है। यहां रामझूला और पूर्णानंद पार्किंग के आसपास जरूरतमंद लोग रहते हैं। रात को अलाव न जलने से ये ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलाने को लेकर बैठक की जा चुुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही टेंडर होने के बाद बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलाव जलने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top